बिहार

कटिहार: कोर्ट जा रहे अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

डेस्क: बिहार में कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को अपराधियों ने एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पटेल चौक के समीप की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता गुड्डू अंसारी रोज की तरह अधिवक्ता की वर्दी में स्कूटी से न्यायालय जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। हमलावरों ने उन्हें सड़क पर गिराकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *