डेस्क: घर में अगर कोई हार्ट का मरीज है तो उसकी दवाओं के बारे में परिवार के लोगों को भी सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। खासकर ऐसी स्थिति में जब अचानक सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी या बेचैनी जैसी शिकायत शुरू हो जाए, तो घबराहट बढ़ सकती है। ऐसे समय में कुछ दवाओं का इस्तेमाल डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 4 जरूरी दवाओं के बारे में बताएंगे, जो हार्ट पेशेंट की इमरजेंसी स्थिति में काम आ सकती हैं। साथ ही जानेंगे कि इन दवाओं का क्या काम है और इन्हें लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
एस्पिरिन( Aspirin)
हार्ट अटैक के शक में एस्पिरिन ( Aspirin) सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली दवाओं में से एक है। यह खून के प्लेटलेट्स को आपस में चिपकने से रोकने में मदद करती है, जिससे खून का थक्का बनने की प्रक्रिया कम हो सकती है। American Heart Association की 2024 First Aid Guideline के मुताबिक, अगर किसी को अचानक गैर-चोट से जुड़ा सीने में दर्द हो रहा है, वह होश में है और Aspirin से एलर्जी नहीं है या डॉक्टर ने इसे लेने से मना नहीं किया है, तो इमरजेंसी मदद आने तक 162–325 mg Aspirin चबाकर निगलने की सलाह दी जा सकती है। अगर इसे लेकर कोई संदेह हो तो EMS के आने का इंतजार करना बेहतर है। ध्यान रखें, Aspirin खाने के लिए पहले इमरजेंसी मदद के लिए कॉल करना जरूरी है। सिर्फ Aspirin खाकर दर्द कम होने का इंतजार नहीं करना चाहिए।
सॉर्बिट्रेट (Sorbitrate)
सॉर्बिट्रेट (Sorbitrate) ब्रांड नाम से मिलने वाली Nitroglycerin दवा कुछ मरीजों में सीने के दर्द यानी Angina को कम करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। यह रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मदद करती है। लेकिन इसे हर व्यक्ति को हार्ट अटैक के दौरान खुद से नहीं लेना चाहिए। अगर यह दवा पहले से डॉक्टर ने मरीज के लिए लिखी है, तभी डॉक्टर के बताए तरीके से इस्तेमाल करें।
Clopidogrel एक antiplatelet दवा है। यह प्लेटलेट्स को आपस में चिपकने से रोकने में मदद करती है और कुछ हार्ट अटैक के मरीजों में इसका इस्तेमाल Aspirin के साथ किया जाता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सीने में दर्द होते ही हर व्यक्ति Clopidogrel की गोली ले ले। इसकी जरूरत, मात्रा और कितने समय तक लेना है, यह मरीज की स्थिति, ब्लीडिंग के खतरे और इलाज की योजना पर निर्भर करता है।
स्टैटिन (Statin)
Statin का इस्तेमाल मुख्य रूप से कोलेस्ट्रॉल कम करने और हृदय की धमनियों से जुड़े जोखिम को कम करने के लिए किया जाता है। हार्ट अटैक के बाद कई मरीजों को हाई-इंटेंसिटी Statin दी जाती है। लेकिन Statin ऐसी दवा नहीं है जिसे अचानक सीने में दर्द शुरू होने पर घर पर बैठकर इमरजेंसी इलाज के तौर पर लिया जाए। इसे डॉक्टर मरीज की जांच और स्थिति के आधार पर निर्धारित करते हैं।
हार्ट अटैक का शक हो तो सबसे पहले क्या करें?
अगर अचानक सीने में दबाव, दर्द या भारीपन महसूस हो और साथ में सांस फूलना, पसीना, मतली, चक्कर या हाथ, पीठ, गर्दन या जबड़े में दर्द हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। सबसे पहले तुरंत इमरजेंसी मेडिकल मदद के लिए कॉल करें। मरीज को खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल ले जाने के बजाय EMS की मदद लेना बेहतर होता है। एस्पिरिन की स्थिति में भी एलर्जी, ब्लीडिंग का खतरा या डॉक्टर की पहले से दी गई मनाही जैसी बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। क्लोपिडोग्रेल , सॉर्बिट्रेट और स्टैटिन को बिना डॉक्टर की सलाह के शुरू न करें।
जरूरी बात: घर में दवाएं रखने से ज्यादा जरूरी है कि परिवार के लोगों को हार्ट अटैक के संकेत और इमरजेंसी में सही कदम की जानकारी हो। हार्ट अटैक में दवा लेने के चक्कर में अस्पताल पहुंचने में देरी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।


