अन्य

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, रामेश्वरम मछुआरा संघ ने जताई नाराजगी

डेस्क:तमिलनाडु के रामेश्वरम में मछुआरों के खिलाफ श्रीलंकाई नौसेना की कार्रवाई जारी है. ताजा घटनाक्रम में, श्रीलंकाई नौसेना ने पंबन क्षेत्र से मछली पकड़ने गए 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पूछताछ के लिए मन्नार नौसैनिक अड्डे पर ले जाया गया. इस घटना की पुष्टि रामेश्वरम मछुआरा संघ ने की है.

कैसे हुई गिरफ्तारी?
रामेश्वरम मछुआरा संघ के अनुसार, भारतीय मछुआरे पंबन क्षेत्र से समुद्र में मछली पकड़ने गए थे. इसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने उन पर समुद्री सीमा पार करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया. यह पहली बार नहीं है जब भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने पकड़ा है. इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे मछुआरा समुदाय में गहरी नाराजगी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *