राष्ट्रीय

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला युवक का पैर, ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने बचाई जान, देखें वायरल वीडीयो

डेस्क: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक व्यक्ति ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बच गया। उक्त युवक को बचाने में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल का हाथ रहा जिन्होंने उस समय में उचित फैसला लिया जब यह घटना हुई और उस व्यक्ति की जान बचाई। CCTV का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय फिसलने वाले यात्री की जान बचाते हुए देखा जा सकता है।

यात्री रवि कुमार चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी वह फिसल गया। ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सी. सुरेंद्र ने तुरंत उसका संतुलन बिगड़ते देखा और उसकी मदद के लिए दौड़े। सुरेंद्र ने रवि का कॉलर पकड़ा और उसे मौत से दूर खींच लिया। स्थिति को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य अधिकारी भी मौके पर दौड़े।
बचाव कार्य CCTV में कैद हो गया, जिसमें कॉन्स्टेबल की त्वरित कार्रवाई दिखाई दे रही है, जिससे उसने रवि को खतरे से बचाया। यात्री रवि कुमार को कॉन्स्टेबल की मदद के लिए उनका धन्यवाद करते हुए देखा जा सकता है। रवि को इस घटना में मामूली चोटें आईं लेकिन उसकी जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *