स्थानीय

मुजफ्फरपुर : एमडीडीएम कॉलेज की छात्राओं ने किया प्रदर्शन, एडमिट कार्ड जारी करने की मांग

 

मुजफ्फरपुर : एमडीडीएम कॉलेज की छात्राओं ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राएँ शामिल हुईं।

छात्राओं की मुख्य मांग यूजी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध कराने की थी। छात्राओं का आरोप है कि महाविद्यालय की ओर से अब तक एडमिट कार्ड का वितरण नहीं किया गया है, जिसके कारण उन्हें परीक्षा को लेकर चिंता और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन से जल्द-से-जल्द एडमिट कार्ड वितरित करने की मांग की। इस दौरान छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रशासन से समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *