अंतरराष्ट्रीय

Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं…UAE का पहला बयान, जांच के लिए बनाई टीम

डेस्क: दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही Flydubai की FZ1073 में कॉकपिट पर कब्जे और प्लेन क्रैश कराने की कोशिश को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गुरुवार को पहला आधिकारिक बयान जारी किया है. विमान के अंदर चाकूबाजी और प्लेन को क्रैश कराने की संदिग्ध कोशिश के मामले को गंभीरता से लेते हुए यूएई प्रशासन ने एक उच्च स्तरीय जांच दल के गठन का आदेश दिया है.

इमरजेंसी के दौरान विमान महज 30 सेकंड में करीब 14,000 फीट नीचे आ गया था, जिसके बाद इसे सऊदी अरब के तबुक में उतारा गया. अब यूएई के अटॉर्नी जनरल ने मामले में आतंकी कनेक्शन और पूर्व नियोजित साजिश की आधिकारिक जांच के आदेश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *