हरियाणा

पानीपत में लेडी चोर गैंग का आंतक…सूने घर पर धावा बोलकर उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, वारदात CCTV में कैद

डेस्क: शहर में महिला चोरों के एक गिरोह ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर में परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर महिलाएं मकान में दाखिल हुईं और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और बर्तन चोरी कर मौके से फरार हो गईं। चोरी की वारदात के बाद सामने आया वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें संदिग्ध महिलाएं मकान के आसपास घूमती नजर आ रही हैं।

परिजनों के मुताबिक, जब वे घर लौटे तो सामान बिखरा पड़ा था। घर की तलाशी लेने पर जेवरात, कैश और बर्तन गायब मिले। इसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।

वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस इन महिलाओं की पहचान और उनकी गतिविधियों की जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि महिलाएं पहले रेकी करती हैं और मौका मिलते ही सूने मकानों को निशाना बनाती हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर संदिग्ध महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। चोरी हुए सामान और नकदी की कीमत कितनी है, इसका आकलन भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *