दरभंगा, 23 सितंबर 2026 :-निर्वाची पदाधिकारी, दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय द्वारा बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर आज सीएम कॉलेज, दरभंगा तथा नया खेल भवन का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना से संबंधित तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने मतगणना स्थल पर उपलब्ध स्थान, मतगणना कक्ष, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से प्राप्त की।
निर्वाची पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना कार्य के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय से पूर्ण कर ली जाएं।
मतगणना स्थल पर कर्मियों एवं संबंधित व्यक्तियों के प्रवेश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार,वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, आयुक्त के सचिव श्री सुशील कुमार मिश्रा सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


