मनोरंजन

एक तरफ राम का किरदार, दूसरी तरफ पापा का प्यार, Alia Bhatt ने शेयर कीं रणबीर-राहा की प्यारी तस्वीरें

डेस्क: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर रामायण की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा के कुछ बेहद प्यारे BTS (बिहाइंड द सीन्स) पल साझा किए हैं। यह फिल्म गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

पोस्ट की पहली तस्वीर में रणबीर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में जंगल जैसा माहौल दिख रहा है। इस प्यारी सी तस्वीर में ‘एनिमल’ स्टार रणबीर अपनी नन्ही बेटी राहा के माथे पर चूम रहे हैं। इसके बाद एक और फोटो है, जिसमें राहा अपने पिता रणबीर को प्यार से पकड़े हुए है। दोनों ही तस्वीरों में राहा का चेहरा एक सफेद हार्ट इमोजी से ढका हुआ है।
रणबीर के लिए अपना गर्व जाहिर करते हुए, आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “आपने इस काम में अपनी पूरी जान लगा दी, और फिर भी आपके पास राहा के लिए ढेर सारा प्यार बचा रहा। मुझे आप पर बहुत गर्व है, रणबीर! और उन सभी लोगों पर भी, जिन्होंने इस शानदार सिनेमाई अनुभव में अपना दिल और जान लगा दी। उन्होंने आगे लिखा, “कुछ कहानियां हम सबसे बड़ी होती हैं, और ‘रामायण’ उनमें से ही एक है।
आलिया और रणबीर की प्रेम कहानी की बात करें तो, कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, इस जोड़े ने अप्रैल 2022 में मुंबई स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में शादी कर ली। 6 नवंबर 2022 को उनके घर बेटी राहा का जन्म हुआ।
फिल्म जगत की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए ‘रामायण’ की टीम को फिल्म की रिलीज पर बधाई दी। फिल्म निर्माता करण जौहर ने फोटो-शेयरिंग ऐप पर लिखा, “रामायण… एक ऐसी कहानी जो हमारी सांस्कृतिक रगों में बसी है। एक ऐसी कहानी जिसे सुनकर पीढ़ियां बड़ी हुई हैं… एक ऐसी कहानी जो मूल्यों, परंपराओं और सच्ची मानवता का प्रतीक है। आपने इसे पढ़ा है, देखा है, सुनाया है और फिर भी, इसके सिनेमाई रूपांतरण को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है! मैं ‘रामायण’ की टीम के हर एक सदस्य को सलाम करता हूं, उनकी तारीफ करता हूं और उनके प्रति गहरा सम्मान रखता हूं। हम सभी इसके बारे में सपने देख सकते हैं लेकिन उन्होंने असल में इसे कर दिखाया!!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *