श्री कामेश्वरी प्रिया पुअर होम,राजकीय मूक-बधिर मध्य विद्यालय एवं राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय में आयोजित हुआ विद्यार्थी सहयोग शिविर
दरभंगा, 22 सितंबर 2026 :-विद्यार्थियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं के त्वरित समाधान तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज श्री कामेश्वरी प्रिया पुअर होम, राजकीय मूक-बधिर मध्य विद्यालय तथा राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन सहायक निदेशक, दिव्यांगजन श्री आशीष अमन की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय है कि विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार एवं ससमय निष्पादन किया गया।
शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सरकारी सेवाओं एवं सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है।
सहायक निदेशक, दिव्यांगजन श्री आशीष अमन ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे समझने तथा उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने में सहायता मिल रही है।
उन्होंने संबंधित कर्मियों को प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में संवेदनशीलता एवं तत्परता बनाए रखने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मीगण उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।


