उत्तर प्रदेश

Road Accident: सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौ/त, घर में मची चीखपुकार

डेस्क: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-तकिया मार्ग पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान ककरहा बोधवा निवासी प्रमोद कुमार (28) पुत्र विजई और उसके भतीजे अनुज कुमार (20) पुत्र स्वर्गीय समय दीन के रूप में हुई है। दोनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। नई बस्ती में मुराद अली के घर के सामने पहुंचने पर उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

परिजनों के मुताबिक अनुज अपने चाचा प्रमोद के साथ अपने पिता समय दीन को लेने नानपारा आया था। समय दीन लखनऊ में मजदूरी करते हैं और रोडवेज बस से वापस लौट रहे थे। उन्हें लेने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।

ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि सड़क किनारे पत्थर एवं अन्य निर्माण सामग्री रखी होने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ा और इसी दौरान सामने से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हालांकि हादसे की वास्तविक परिस्थितियां पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *