अन्य

8 मार्च को एमडीएम रसोईया का सरकार की नाइन्साफी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन : आर के दत्ता

8 मार्च को एमडीएम रसोईया का सरकार की नाइन्साफी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन : आर के दत्ता

सर्वें कार्यालय परिसर मे एम डी एम रसोईया संघ की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर के दत्ता की उपस्थिति व कार्यकारी जिलाध्यक्ष,जहाना खातून की अध्यक्षता मे आयोजित हुई।

दरभंगा। एमडीएम रसोईया एकता संघ की बैठक कार्यकारी जिलाध्यक्ष जहाना खातुन की अध्यक्षता मे सर्वे कार्यालय परिसर मे संपन्न हुई। उक्त बैठक लिए गए निर्णय मे आगामी 8 मार्च को एमडीएम रसोईया का सरकार की नाइन्साफी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए आर के दत्ता ने बताया उन्होंने कहा के एक मई को जिला सम्मेलन होंगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए एमडीएम रसोईया संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर के दत्ता ने कहा के आज सरकारी विद्यालयों मे कार्यरत एमडीएम रसोईया की मानदेय मे सम्मानजनक बढोतरी और इन्हे हक मे फैसला नहीं बल्कि नाइन्साफी की जा रही है। जिसके विरोध मे सरकारी नीति के खिलाफ विधानसभा सत्र मे आवाज बुलन्द कराने को लेकर हुई बैठक मे सर्वसममती से यह प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमे सोमवार 3 मार्च को जिलाधिकारी,मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री,विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी संबंधित अधिकारियो को ज्ञापन भेजने और आगामी 8 मार्च को महिला दिवस पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित करने,1 मई को मजदूर दिवस पर जिला सम्मेलन के माध्यम से हड़ताल का कार्यक्रम शुरु करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के दत्ता ने कहा राज्य केन्द्र सरकार के अधिकारियो की उदासीनता व पक्षपात नीति के कारण वर्षो से मध्याह्न भोजन रसोईया को फूटी कौडी भी नही मिल रहा है। जबकी सरकार के द्वारा सभी स्कीम वर्कर, संविदाकर्मियो,सरकारी अधिकारियो,कर्मचारियो,
विधायक, मंत्री का मानदेय,वेतन मजदूरी मे वृद्धि हुई है लेकिन एमडीएम रसोईया को किसी प्रकार का लाभ नही देना इनके साथ नाइन्साफी की जा रही है। उन्होने दरभंगा जिले के सभी विधायको से विधानसभा सत्र मे एमडीएम रसोईया के मानदेय मे सम्मानजनक वृद्ध हेतु आवाज उठाने का आग्रह किया। बैठक को संबोधित करने वालो मे विपिन कुमार दास,प्रदेश अध्यक्षा जुली देवी,प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम गुप्ता,अर्चना देवी,कविता देवी, योगेन्द्र मंडल,मिश्रीलाल मंडल,अनिता देवी,आशा देवी,सखी देवी,किरण देवी,आशा देवी,रीना देवी,राजकुमारी देवी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *