नई दिल्ली

BRICS शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली में ट्रैफिक पाबंदियां, इन सड़कों पर आज रहेगा असर

डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में 18वें ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शनिवार को कई प्रमुख सड़कों पर यातायात संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी।

दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे से रात साढ़े नौ बजे तक कई सड़कों पर प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे। यातायात प्रतिबंधों का विशेष रूप से असर भारत मंडपम/प्रगति मैदान के आसपास की सड़कों पर पड़ेगा। मध्य दिल्ली क्षेत्र को उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिमी दिल्ली से जोड़ने वाले कई महत्वपूर्ण मार्गों पर भी यातायात नियंत्रित किया जाएगा।

परामर्श में चिह्नित प्रमुख मार्गों में रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, तिलक मार्ग, इंडिया गेट/सी-हेक्सागन क्षेत्र, सरदार पटेल मार्ग, पटेल रोड, एनएच-48 और परेड रोड के अलावा लुटियंस दिल्ली क्षेत्र की कई सड़कें शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने और जहां भी संभव हो, मेट्रो का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है।

यातायात पुलिस ने लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गो का इस्तेमाल करने और सुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने को भी कहा है। पुलिस ने कहा कि आपातकालीन और आवश्यक सेवा वाले वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा। भारत 12 और 13 सितंबर को यहां 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *