बिहार

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सीएम सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, नकद राशि के साथ मिले लैपटॉप के पैसे

डेस्क:पटना। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट और मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026 में टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाने वाले होनहार छात्रों और उनके माता-पिता को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मानित किया.

 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से साझा की गई डिटेल के अनुसार, टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाने वाले 168 छात्रों को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही बोर्ड राज्य के सभी 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों में फ्री जेईई और नीट कोचिंग प्रोग्राम शुरू करेगा. इसके साथ नौंवी से 12वीं क्लास तक के छात्रों के लिए 24×7 इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च करेगा.

 

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा स्कॉलरशिप के तहत इंटरमीडिएट टॉपर्स को हर महीने 2500 रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी. यह स्कॉलरशिप जनरल ग्रेजुएशन कोर्स करने वाले छात्रों को तीन साल के लिए, टेक्निकल अंडरग्रेजुएट डिग्री करने वालों को चार साल के लिए और इंटीग्रेटेड पांच-वर्षीय प्रोग्राम करने वालों को पांच साल के लिए मिलेगी. टेक्निकल डिप्लोमा करने वाले छात्रों के लिए, यह कोर्स पूरा होने तक जारी रहेगी.

 

कितनी धनराशि से सम्मानित किया गया?

 

बिहार बोर्ड परीक्षा में पहला से दसवां स्थान तक हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया है. जिनकी संख्या 168 है. रैंक के अनुसार छात्रों को अलग-अलग धनराशि प्रदान की गई है.

 

पहला स्थान- दो लाख रुपये प्राप्त हुए.

 

दूसरा स्थान- 1.5 लाख रुपये की नकद धनराशि.

 

तीसरा स्थान- 1 लाख रुपये की नकद धनराशि

 

चौथे से 10वां स्थान- 10वीं के छात्रों को 20 हजार और 12वीं के छात्रों को 30 हजार रुपये.

 

सभी को लैपटॉप के लिए 51000 रुपये

 

टॉपर्स को नकद धनराशि के अलावा सीएम की ओर से 51000 रुपये लैपटॉप खरीदने के लिए भी प्रदान किए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *