डेस्क:पंचकूला में पूर्व उपमुख्यमंत्री व पंचकूला से कांग्रेस के विधायक चंद्र मोहन के घर के बाहर चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कांग्रेस के विधायक चंद्र मोहन के घर के बाहर उनकी ड्यूटी में तैनात SPO की गाड़ी से बैटरी चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री व पंचकूला से कांग्रेस के विधायक चंद्र मोहन के घर के बाहर उनकी ड्यूटी में तैनात SPO की गाड़ी से बैटरी चोरी की घटना हुई थी। कुछ दिन पहले चंद्र मोहन के घर के बाहर खड़ी SPO की गाड़ी में से 3 लोग बैटरी निकाल कर फरार हो गए थे।
इस मामले को लेकर क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर दो आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं और इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि और किन-किन वारदातों में शामिल है जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की आपूर्ति के लिए बैटरी चोरी करने का काम करते थे।

