डेस्क : अभिनंदन वर्धमान ने समय से पहले ही भारतीय वायुसेना से रिटायरमेंट लेकर प्राइवेट एयरलाइन FLY–91 जॉइन कर ली है। वह इससे पहले भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन थे। 27 फरवरी 2019 की एयर स्ट्राइक के दौरान उनका Mig–21 पाकिस्तानी मिसाइल की चपेट में आ गया था। ऐसे में अभिनंदन को इंजेक्ट होकर पाकिस्तान में उतरना पड़ा था। हालांकि पाकिस्तान ने 60 घंटे हिरासत में रखने के बाद अभिनंदन को भारत को सौंप दिया था। इस बहादुरी पर उन्हें वीर चक्र मिला था।

