करनाल, 2 सितंबर। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला कारागार में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में 9 मुकदमे रखे गए जिनमें से 8 मुकदमों का निपटारा आवश्यक शर्तों पर किया गया और 10 बंदियों को रिहा किया गया।

उन्होंने कारागार में बंदियों से बातचीत की और उन्हें प्रदान की जा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों को अपील के अधिकार व मुफ्त कानूनी सहायता बारे भी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि 12 सितंबर को सभी न्यायालयों में लंबित मुकदमों के निपटारा हेतु नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।जिसमें कोई भी व्यक्ति आपसी रजामंदी से अपने मुकदमे का निपटारा करवा सकता है। इसी कड़ी में पैरा लीगल वालंटियर अज्ञा पाल ने यातायात इंस्पेक्टर राम लाल, एएसआई ब्रह्मपाल व अजय कुमार, एसपीओ संजीव, एचजीएच सनोज, सुभाष, जय किशोर और डीवीआर चंद्रकांत के साथ सेक्टर 6 चौंक पर चालान ड्राइव का आयोजन कर जन साधारण को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को जिला न्यायालय में लंबित मुकदमों के निपटारा हेतु लगने वाली नेशनल लोक अदालत की जानकारी दी। इंस्पेक्टर राजेश लता ने रामचरितमानस माध्यमिक विद्यालय, वसंत विहार, करनाल व आरएस वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों व स्टाफ को पोक्सो एक्ट बारे जागरूक किया और नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु पराली प्रबंधन की भी जानकारी दी और अपने परिवार जनों व रिश्तेदारों को पराली न जलाने हेतु प्रेरित करने की बात कही।
इसके बाद उन्होंने नशा निषेध केंद्र, सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों व उनके परिवारजनों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और परिवारजनों को मरीजो के इलाज में सहयोग करने की बात कही और मरीजों को नशा निषेध केंद्र में दाखिल होकर इलाज करने की पहल को सराहा। उन्होंने मरीजों द्वारा पोस्टर मेकिंग में भाग लेने हेतु उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। बाद दोपहर सीजेएम मीनाक्षी यादव ने कानूनी सहायता केंद्र पुराना बस स्टैंड का निरीक्षण किया और उपस्थित पैरा लीगल वालंटियर को जनसाधारण को मुफ्त कानूनी सेवाओं और नालसा की स्कीमों बारे जागरूक करने की बात कही।

