अन्य

दरभंगा MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने चली सियासी चाल, बदले समीकरण के संकेत

दरभंगा। आगामी शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने दरभंगा में सियासी गतिविधियां तेज कर दी हैं। दरभंगा के साथ मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के नेताओं के साथ हुई बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन और संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा हुई।

बैठक का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश रहा वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुरेंद्र प्रसाद राय का जन सुराज में शामिल होना। 2020 के दरभंगा स्नातक MLC चुनाव में रनर-अप रहे डॉ. राय का अनुभव और शिक्षक वर्ग में पकड़ जन सुराज के लिए अहम मानी जा रही है। वही दरभंगा से स्नातक उम्मीदवार डॉ प्रभाकर झा की भी मजबूत दावेदारी है , उन्होंने कल दरभंगा में प्रशांत किशोर के समक्ष 1000 से ज्यादा मतदाता के साथ संपर्क और उनकी सूची सौंपी है।

 

प्रशांत किशोर की नजर अब सिर्फ उम्मीदवार उतारने पर नहीं, बल्कि शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के बीच मजबूत नेटवर्क तैयार करने पर है। ऐसे में आगामी MLC चुनाव में पुराने राजनीतिक समीकरणों के बदलने की चर्चा तेज हो गई है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *