डेस्क : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 में 7वीं रैंक लाने वाली ऋतुजा पाटिल पकड़ी गई है। क्राइम ब्रांच का दावा है कि ऋतुजा को परीक्षा वाले दिन से पहले ही पेपर मिल गया था।
इस पूरे केस का भंडाफोड़ ऋतुजा के बॉयफ्रेंड गौरव पाटिल ने किया। दोनों में अनबन हो गई। गौरव ने यह जानकारी किसी और से साझा कर दी। फिर यह बात क्राइम ब्रांच तक पहुंच गई। इस केस में 6 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

