अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रिंकू स‍िंह समेत 8 खिलाड़ी बाहर

डेस्क: अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 15 सदस्यीय स्क्वॉड चुनी गई है. टीम में संजू सैमसन की वापसी हुई है, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है. इस स्क्वॉड में चार खिलाड़ियों का चयन फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर हुआ है. जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी के नाम के साथ स्टार लगा हुआ है.

संजू सैमसन को टी20 टीम में फिर जगह मिली है. वह जिम्बाब्वे दौरे की टीम का हिस्सा नहीं थे. अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उन्हें विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है. उनके साथ ईशान किशन भी विकेटकीपर के विकल्प हैं. तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे.

वैभव सूर्यवंशी का जलवा बरकरार
महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टीम मैनेजमेंट का भरोसा कायम है. उन्हें एक बार फिर टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है. अभिषेक शर्मा के साथ वैभव टीम के प्रमुख युवा बल्लेबाजी विकल्पों में शामिल हैं.
रिंकू समेत 8 खिलाड़ी बाहर
जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम से तुलना करें तो इस बार 8 खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है. रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह शाम‍िल हैं.
अफगान‍िस्तान सीरीज के ल‍िए टीम इंड‍िया का स्कॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा* * फिटनेस के अधीन
भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का स्क्वॉड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक
इतिहासकिताबें खोजें
कब होंगे भारत और अफगान‍िस्तान सीरीज के मुकाबले?
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 13 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू होगी. सीरीज के सभी मुकाबले भारत में खेले जाएंगे.
भारत और अफगान‍िस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला टी20-13 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम (नई द‍िल्ली)
दूसरा टी20-15 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम (नई द‍िल्ली)
तीसरा टी20-17 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम( नई द‍िल्ली)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *