दरभंगा:ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान के नए विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ गजेन्द्र प्रसाद ने कार्यभार संभाला। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के आलोक में उन्होंने निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ सविता वर्मा से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ गजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि विभाग में शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं के बीच बिना भेदभाव के पूरी समरसता के साथ अध्ययन-अध्यापन के साथ ही शोध कार्य को अत्यधिक प्राथमिकता दी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत पढ़ाई एवं शोध के द्वारा उच्च स्तर बनाए रखा जाएगा, क्योंकि पीएम उषा के तहत मेरू के अंतर्गत हमारा विश्वविद्यालय शोध विश्वविद्यालय के रूप में चयनित हुआ है। इस कारण शोध कार्यों को विशेष महत्त्व देकर उन्नत किया जाएगा। इस अवसर पर विभागीय शिक्षक-कर्मचारी, अनेक पदाधिकारी, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं ने नए विभागाध्यक्ष को पाग, चादर फूलमाला एवं बुके आदि से स्वागत किया, जिनमें प्रो विद्यानाथ झा, प्रो सूर्य नारायण चौधरी, प्रो अजय नाथ झा, प्रो विजय कुमार यादव, प्रो मुनेश्वर यादव, प्रो नौशाद आलम, प्रो अरुण कुमार सिंह, डॉ आरती साह, डॉ आर एन चौरसिया, डॉ दीपक कुमार, डॉ महेश प्रसाद यादव, डॉ नंदकिशोर झा, डॉ एस एन राय, डॉ सविता वर्मा, डॉ शाहनवाज जमील, डॉ आर एन झा, डॉ अंकित कुमार, डॉ अनिन्द्र शर्मा, डॉ उमाकांत पासवान, डॉ कामेश्वर पासवान, डॉ विकास कुमार, डॉ कृष्णकांत झा, मुकेश कुमार झा, डॉ अनिल कुमार चौधरी, डॉ मनोज कुमार, डॉ उतीम लाल साहू, डॉ रघुवीर कुमार, डॉ खालिद अनवर, डॉ विजय कुमार, राजीव रंजन झा, गोपाल झा, उदय कुमार, कृष्ण कुमार राम, सूर्यकांत सिंह, सोविन्द कुमार, मोहन कुमार, अरुण कुमार, विकास कुमार, हेमंत कुमार झा, मेक बहादुर गुरुण, अब्दुल रहमान, कृष्णा राम, बैजू मलिक अंसारी सहित अनेक शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सबने नए विभागाध्यक्ष डॉ गजेन्द्र प्रसाद का स्वागत एवं अभिनंदन किया, जबकि निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ सविता वर्मा को विभागाध्यक्ष के रूप में 3 वर्षों का कार्यकाल पूरा करने के लिए बधाई देते हुए आभार प्रदान किया।

