अन्य

अजिंक्य डी. वाई. पाटील यूनिवर्सिटी की पहल: लोहेगांव में निकली ‘नशा मुक्त भारत रैली’, युवाओं ने दिया नशे को ना, जिंदगी को हां का संदेश

पुणे : अजिंक्य डी. वाई. पाटील यूनिवर्सिटी (ADYPU) पुणे की ओर से 31 अगस्त को लोहेगांव में ‘नशा मुक्त भारत रैली’ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की एनएसएस टीम के नेतृत्व में आयोजित इस जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने ‘नशे को कहें ना, जीवन को कहें हां’, ‘नशे से दूरी, है जरूरी’, ‘नशा छोड़ो, जिंदगी जोड़ो’ और ‘स्वस्थ युवा, सशक्त भारत’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। अभियान का मुख्य संदेश ‘Say No to Drugs, Yes to Life’ रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों ने लोगों से अपील की कि नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाएं। नशामुक्त युवा ही मजबूत परिवार और सशक्त राष्ट्र की नींव हैं, इसी विचार के साथ रैली के माध्यम से सकारात्मक संदेश दिया गया।

इस अवसर पर ADYPU की एनएसएस निदेशक डॉ. शीतल सोलंकी, खेल प्रभारी सागर आप्टे, कार्यक्रम अधिकारी हर्षल पाटील, एनएसएस अध्यक्ष स्वर पुरोइत और आउटरीच समन्वयक मोक्ष बोपचे सहित एनएसएस टीम और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

रैली में लोहेगांव पुलिस स्टेशन के संयुक्त एनएसएस यूनिट, ADYPU की भी सहभागिता रही। स्थानीय नागरिकों ने अभियान को अच्छा समर्थन दिया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *