सोचिए… आपका वोटर कार्ड आपके पास है, लेकिन आज जारी होने वाली वोटर लिस्ट में आपका नाम ही नहीं है! दिल्ली में आज इसी वजह से लाखों लोगों की नजर SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर है।

दिल्ली में Election Commission की Special Intensive Revision यानी SIR के तहत आज, 31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो रही है।
आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के करीब 1 करोड़ 45 लाख 10 हजार मतदाताओं में से लगभग 97.5 लाख लोगों के enumeration forms जमा होकर digitise हुए हैं।
वहीं करीब 47.7 लाख मतदाता फिलहाल ड्राफ्ट रोल में शामिल नहीं होंगे। इन लोगों को Absent, Shifted, Dead, Duplicate और Others यानी ASDDO जैसी कैटेगरी में रखा गया है।
लेकिन ध्यान रखिए—इसका मतलब ये नहीं कि इन 47.7 लाख लोगों का वोट हमेशा के लिए खत्म हो गया।
अगर आपका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो 31 अगस्त से 30 सितंबर तक claim और objection दाखिल करके अपना नाम दोबारा शामिल कराने का मौका है।
इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और 4 नवंबर को फाइनल वोटर रोल जारी होना तय है।
तो अगर आप दिल्ली के वोटर हैं, आज अपनी एंट्री जरूर चेक कीजिए क्योंकि चुनाव में आपका सबसे बड़ा अधिकार है आपका वोट… और उस वोट के लिए वोटर लिस्ट में आपका नाम होना जरूरी है।

