दरभंगा :- सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा द्वारा बताया गया कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग,बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आईटीआई के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में DSETS PVT LTD. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त में Assembly and Production के लिए कुल 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10th, 12th, ITI & Graduation उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित है। कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 19000 (CTC) वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा।
सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठायें। इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है।
साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।
*जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।*

