डेस्क : कानपुर में 18 साल की यशी सविता ने बाथरूम से निकलकर जैसे ही आंगन में कदम रखा, वह 25 फीट गहरे गड्ढे में समा गई। 10 घंटे बाद उसे बाहर निकाला, तब तक मौत हो चुकी थी। दरअसल, 3 साल पहले घर में बोरिंग कराया था, लेकिन पानी नहीं निकलने पर ऊपर से प्लास्टर कराकर उस गड्ढे को बंद कर दिया गया।

