डेस्क : नेपाल बाढ़ में सदगुरू जग्गी वासुदेव फाउंडेशन के 80 लोग लापता हैं। यह सभी कैलाश मानसरोवर यात्रा से नीचे की तरफ लौट रहे थे। इस ग्रुप में अमेरिका के 22, कनाडा के 12, ऑस्ट्रेलिया के 11, ब्रिटेन के 9, जर्मनी के 4, फ्रांस के 3, नेपाल के 3, नीदरलैंड्स के 2, न्यूजीलैंड के 2, सिंगापुर के 2, स्पेन के 2 और फिनलैंड, हंगरी, इजरायल, लिथुआनिया, फिलीपींस, पुर्तगाल, रूस और दक्षिण अफ्रीका से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है। कुल 579 पर्यटक लापता हैं। इसमें ज्यादातर कैलाश मानसरोवर यात्रा हैं।

