दरभंगा : संस्कृत विश्वविद्यालय के आचार्य द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-27 एवं तृतीय सेमेस्टर सत्र 2023-25 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। दोनों सत्रों में औसतन 93 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर में 341 यानी 91 फीसदी तथा तृतीय सेमेस्टर में 257 यानी 94 फीसदी बच्चे सफल रहे हैं। शेष बच्चे या तो असफल रहे या फिर परीक्षा से ही अनुपस्थित रहे हैं।

