गजहरा संस्कृत कॉलेज में हुआ औचक निरीक्षण
सिंडिकेट सदस्य शकुंतला गुप्ता ने सिद्धेश्वरी लक्ष्मीनाथ संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण किया, जहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले।
लेकिन शिक्षक शोभाकांत मिश्रा बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
सचिव ने कहा – बिना सूचना गायब रहना बर्दाश्त नहीं, होगी कार्रवाई।

गजहरा : सिद्धेश्वरी लक्ष्मीनाथ संस्कृत महाविद्यालय, गजहरा में बुधवार को सचिव सह सिंडिकेट सदस्य शकुंतला गुप्ता एवं महाविद्यालय के सचिव द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। वहीं, शोभाकांत मिश्रा बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उनकी अनुपस्थिति को लेकर सचिव द्वारा आवश्यक जानकारी ली गई तथा मामले में नियमों के अनुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।

औचक निरीक्षण का उद्देश्य महाविद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों एवं संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय की नियमित शैक्षणिक गतिविधियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया।

