करनाल स्थानीय हरियाणा

समाधान शिविरों के प्रति आम जनता का बढ़ा विश्वास,समस्याओं का हो रहा है त्वरित समाधान : डीसी

समाधान शिविर आम जनता की समस्याओं के निराकरण का बेहतरीन मंच: डीसी

समाधान शिविरों के प्रति आम जनता का बढ़ा विश्वास,समस्याओं का हो रहा है त्वरित समाधान : डीसी

करनाल, 24 अगस्त।  डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह निर्णय आम जनता की समस्याओं के निराकरण करने का बेहतरीन मंच साबित हुआ है। समाधान शिविरों के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पडें।

डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी को संबोधित कर रहे थे। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 7 शिकायतें आईं। इनमें करनाल मुख्यालय पर 3, नीलोखेड़ी व इंद्री उपमंडल में एक-एक शिकायत प्राप्त हुईं, घरौंडा उपमंडल में दो शिकायत प्राप्त हुई, वहीं असंध उपमंडल में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने आम जनता से अपील की वें निजी व सामूहिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार व वीरवार को लगने वाले समाधान शिविरों में लेकर आए ताकि लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सके।

ये आई समस्याएं
करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में जोगिंद्र सिंह निजी स्कूल से अपनी पुत्री की दसवीं का सर्टिफिकेट दिलवाने की शिकायत लेकर पहुंचे। कर्म सिंह कम्बोज पुलिस विभाग से संबंधित, ओमबीर अवैध खनन से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। नीलोखेड़ी उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में सतपाल बुढ़ापा पेंशन से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे। इंद्री उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में सतपाल बुढ़ापा पेंशन से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे। घरौंडा उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में मिथिकाश व शकुंतला देवी क्रीड से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। वही असंध उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में कोई शिकायत प्राप्त नही हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *