दरभंगा, 22 अगस्त 2026 :सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा द्वारा बताया गया कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई० टी० आई० के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में LIC of India. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जॉब कैम्प में बीमा सखी, के लिए, कुल 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10th, उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष निर्धारित है।
कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 7000 रूपये + Incentive प्रतिमाह दिया जाएगा। इसलिए आप सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे।
इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इकच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें। नोटः-जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

