दरभंगा

सचिव आरती कुमारी ने दावा वादों से संबंधित अधिवक्ताओं के साथ बैठक की।

दरभंगा, 22 अगस्त 2026 :-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक दावा वादों के निष्पादन को लेकर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम श्री उपेन्द्र कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव आरती कुमारी ने दावा वादों से संबंधित अधिवक्ताओं के साथ बैठक की।

एडीजे श्री कुमार ने कहा कि क्लेम केस के मामलों में सुलह समझौते की अधिक संभावना होती है यदि दावाकर्ता एवं बीमा कंपनी के बीच समझौते के लिए सार्थक पहल की जाये तो मामले का निष्पादन आसानी से हो सकता है।

उन्होंने कहा कि इससे दोनों हीं पक्षों को फायदा होगा और न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या में भी कमी आयेगी। संबंधित अधिवक्ताओं से उन्होंने पक्षकारों के बीच समझौता कराने की अपील की।

सचिव आरती कुमारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि 12 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में विगत लोक अदालतों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन हो ताकि निष्पादन के मामले में जिले को सम्मानित स्थान प्राप्त हो सके।

बैठक में अधिवक्ता ध्रुव कुमार ठाकुर, चंद्रधर मल्लिक, मंजू झा, जवाहर कुमार झा, हरिवंश कुमार कर्ण, सोहन कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार, कौशलेंद्र नारायण श्रीवास्तव, मोहम्मद मकसूद प्रकाश कुमार राजू और पूनम कुमारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *