अन्य

अहमदाबाद : निर्माण हाई स्कूल में चमके नेतृत्व के नए सितारे !

निर्माण हाई स्कूल में आज आयोजित हुआ गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह

हाउस कैप्टन्स ने ली नेतृत्व और अनुशासन की शपथ

 

 

अहमदाबाद। निर्माण हाई स्कूल में आज हाउस कैप्टन शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही भव्य और गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ।

 

 

विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में चारों हाउस के नव-निर्वाचित कैप्टन, हेड कैप्टन, डिप्टी कैप्टन, और स्पोर्ट्स कैप्टन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सभी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के अनुशासन, एकता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

 

समारोह की शुरुआत प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य इडा कॉर्डेरो (Mrs. Ida Cordeiro) ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की निरंतर प्रगति और ख्याति के लिए शिक्षकों की मेहनत और ईमानदार कार्यशैली की सराहना की।

 

अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा, _”नेतृत्व का अर्थ सिर्फ बैज पहनना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाना है। आप सभी स्कूल के रोल मॉडल हैं।”

कार्यक्रम के दौरान कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिली, जिसमें बच्चों ने भारत के पारंपरिक नृत्य को आधुनिकता के साथ बड़ी खूबसूरती से प्रस्तुत किया । पूरे कार्यक्रम का निर्देशन अंकिता सिंह, निशा सबनानी, भार्गवी देसाई और हर्षाली राजे ने किया। पूरे कार्यक्रम का सबसे सम्मानजनक पल था सभी चयनित बच्चों द्वारा किया गया परेड, जिसका नेतृत्व स्पोर्ट्स टीचर, लक्षमण सर ने किया।

स्कूल के ट्रस्टी पर्सन आशीष देसाई और मीता देसाई ने स्कूल के बच्चों को अपने नेतृत्व क्षमता और प्रतिभा को दर्शाने का एक खास अवसर दिया जो बेहद सराहनीय कदम है।

शपथ ग्रहण के दौरान पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *