दरभंगा

शास्त्री व आचार्य में नामांकन के लिए फिर से खुला पोर्टल

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शास्त्री (सत्र 2026-30) एवं आचार्य (सत्र 2026-28) में बची सीटों पर द्वितीय चक्र में ऑनलाईन नए नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल को खोल दिया गया है। छात्रों एवं प्राचार्यों के अनुरोध पर यह सुविधा फिर से बहाल की गई है। ऑनलाइन आवेदन की विस्तारित तिथि 22 अगस्त से 31 अगस्त तक मान्य रहेगी।

वहीं ,चार वर्षीय सीबीसीएस शास्त्री प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए चयन सूची समर्थ पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। सूची के मुताबिक 21 अगस्त से 30 अगस्त तक छात्र-छात्राओं का नामांकन करने की तिथि तय की गई है।
उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शास्त्री प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-28) एवं आचार्य प्रथम सेमेस्टर (सत्र -2026-28) में प्रथम चक्रीय नामांकन के पश्चात रिक्त सीटों पर नामांकन वास्ते समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण का द्वितीय चरण आरम्भ करने सम्बन्धी सूचना सभी विभागों तथा शास्त्री महाविद्यालयों को प्रेषित कर दिया गया है। सूचना में अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. पुरेन्द्र वारिक के हवाले से कहा गया है कि निर्धारित समय से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले छात्रों का प्रवेश मेधा-सह-चयन प्रक्रिया पर आधारित होगा। पंजीयन शुल्क एक सौ रुपया रखा गया है। प्रवेश सम्बन्धी समस्या समाधान के लिए कार्यालयीय दिवसों में मो. 9406947554
पर संपर्क किया जा सकता है।

इसी क्रम में पीआरओ ने बताया कि 21 से 30 अगस्त 2026 तक शास्त्री प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में होने वाले नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को 820 रुपये प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। इसके साथ ही डीन प्रो. वारिक द्वारा नामांकन सम्बन्धी कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सभी प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया गया है कि एडमिशन के समय सभी कागजातों की जांच परख अवश्य कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *