अगर आपने नीट, जेईई या किसी दूसरी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने अपनी परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एनटीए ने अपने पैनल से करीब 600 विशेषज्ञों को हटा दिया है और नए विशेषज्ञों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सबसे बड़ा बदलाव प्रश्नपत्रों की जांच को लेकर किया गया है। अब परीक्षा में इस्तेमाल होने वाले प्रश्नपत्रों को चार अलग-अलग स्तरों पर जांचा जाएगा, ताकि सवालों में गलती की संभावना को कम किया जा सके।
इसके साथ ही परीक्षा व्यवस्था की सुरक्षा मजबूत करने के लिए एनटीए के नए कार्यालयों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ की सुरक्षा की भी योजना बनाई गई है।
यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में प्रश्नपत्र और परीक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों की चिंताएं सामने आती रही हैं।
अब देखना होगा कि एनटीए के ये नए बदलाव परीक्षा व्यवस्था को कितना पारदर्शी और भरोसेमंद बना पाते हैं।
क्योंकि छात्रों के लिए परीक्षा में एक छोटी सी गलती भी सिर्फ एक गलती नहीं होती… वह उनके पूरे भविष्य पर असर डाल सकती है।

