राष्ट्रीय

श्रावण सोमवार पर मंदिर में मची भगदड़… 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल!

श्रावण के पवित्र सोमवार पर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़… और कुछ ही पलों में मच गई ऐसी भगदड़ कि 7 श्रद्धालुओं की जान चली गई!

घटना बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर की है।

सोमवार सुबह भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिजली का खंभा गिरने की आशंका से भीड़ में अफरा-तफरी मची, हालांकि प्रशासन अभी घटना के वास्तविक कारण की जांच कर रहा है।

बाद की रिपोर्टों के मुताबिक हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है और 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और प्रशासन ने राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया है।

बिहार सरकार ने मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—

इतनी बड़ी धार्मिक भीड़ के बीच सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था आखिर क्यों नाकाफी साबित हुई?

जांच के बाद ही इस हादसे की पूरी तस्वीर साफ होगी।

ऐसी ही बड़ी और जरूरी खबरों के लिए जुड़े रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *