समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
सीटीएम सुरेश कुमार ने सुनी आमजन की समस्याएं
जिला में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं

करनाल, 13 अगस्त। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के निराकरण का प्रभावी मंच बनकर उभरे हैं। इन शिविरों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है तथा शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में वीरवार को करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम सुरेश कुमार विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर आयोजित समाधान शिविरों में वीरवार को 7 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें करनाल मुख्यालय व इंद्री उपमंडल में आयोजित समाधान शिविरों में दो-दो शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं नीलोखेड़ी, असंध व घरौंडा उपमंडल में एक-एक शिकायत प्राप्त हुई।

ये आई शिकायतें
करनाल मुख्यालय पर आयोजित शिविर में मेहर सिंह मलबा हटवाने से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे। विक्रमजीत सिंह परिवार पहचान पत्र को ठीक करने की शिकायत को लेकर पहुंचे। नीलोखेड़ी उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में बबली परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि को ठीक करवाने से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंची। असंध उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में सुभाष चंद परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि को ठीक करवाने से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे। इसी प्रकार से घरौंडा उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में भगवती परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि को ठीक करवाने से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे। इसी प्रकार से इंद्री उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में जीत राम व रत्तनी देवी परिवार पहचान पत्र को ठीक करवाने की शिकायत को लेकर पहुंचे।

