खेल

DC के विकेटकीपर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

डेस्क: IPL में दिल्ली कैपिटल्स और घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलने वाले क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक मेडिकल छात्रा ने उन पर शादी का झूठा वादा करके बलात्कार करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, क्रिकेटर को दम दम इलाके की इमामी सिटी से हिरासत में लिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, क्रिकेटर अभिषेक पोरेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि वे दोनों पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे, लेकिन पिछले साल दोनों के बीच अनबन शुरू हुई। इसके बाद अभिषेक ने उनसे दूरी बना ली। महिला का आरोप है कि पोरेल ने शादी का झूठा वादा करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से मना कर दिया। इसके अलावा, महिला ने क्रिकेटर पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिनों पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत मिलने पर इस मामले की जांच शुरू की गई थी, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (SP) ने भी इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं अभिषेक पोरेल पहले ही अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *