दरभंगा।:नागार्जुन उमेश संस्कृत महाविद्यालय, तरौनी के प्रधानाचार्य डॉ० शिवलोचन झा को संस्कृत विश्वविद्यालय का समन्वयक, महाविद्यालय विकास परिषद (सी०सी०डी०सी०) पद पर तीन वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि वे प्राधिकार शाखा के प्रभारी का भी दायित्व निर्वहन करेंगे
साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था होने तक वे अपने महाविद्यालय के कार्यों का निष्पादन पूर्व की भाँति करते रहेंगे।
मालूम हो कि डॉ झा इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय में अध्यक्ष छात्र कल्याण समेत कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि उनके मुख्यालय आने से कई लम्बित कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी।

