करनाल जिला

उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आज रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

करनाल, 10 अगस्त। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आज रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया।

रक्तदान शिविर में दोपहर 1:00 बजे तक 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया गया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव कुलबीर मलिक ने रक्तदाताओं को बैज लगा कर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. संजय वर्मा इंचार्ज ब्लड बैंक सिविल हॉस्पिटल की अगुवाई में टीम ने रक्त एकत्रित किया।

कुलबीर मलिक ने रेडक्रॉस कार्यालय में प्राथमिक चिकित्सा की ट्रेनिंग ले रहे छात्र-छात्राओं को समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभाव और पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि पेड़-पौधे जीवन के लिए अत्यंत जरूरी हैं। पौधारोपण पर्यावरण को स्वस्थ और हरा-भरा रखने का एक महत्वपूर्ण कार्य है। यह न केवल वायु को शुद्ध करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को कम करने और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने में भी मदद करता है। दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण से हमारी जलवायु प्रदूषित हो रही है जिसका स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आज ये प्रण लें कि हम सब एक-एक पौधा घर-आंगन व आसपास जरूर लगाएं और उसका पालन-पोषण भी करें ताकि। अगर पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो जीवन सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर राजपाल चौधरी, प्रदीप कुमार नंदा लेखा लिपिक, प्रमिला प्रोजेक्ट मैनेजर, सपना पाल लेखाकार, दर्शना काउंसलर, आलम आउटरीच वर्कर, रीना कॉर्डिनेटर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *