दरभंगा, 09 अगस्त 2026 :-सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, दरभंगा श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध टीम, दरभंगा द्वारा मब्बी थाना अंतर्गत गेहुँमी के निकट छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक कार से *172.800 लीटर विदेशी शराब* बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि मौके से *एक अभियुक्त को गिरफ्तार* किया गया है। बरामद शराब एवं वाहन को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा शराब के अवैध परिवहन, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

