राष्ट्रीय

राजनीतिक कमेंटेटर मोहनदास को, प्रोटेस्ट में शामिल लड़कियों को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डेस्क: दक्षिणपंथी राजनीकित कमेंटेटर टीजी मोहनदास को रविवार को मट्टनचेरी स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बारे में एक YouTube वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इस मामले की जांच कर रही तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस स्टेशन की एक टीम, स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के साथ रविवार शाम मट्टनचेरी के पास कूवाप्पाडम में मोहनदास के घर पहुंची। पुलिस ने बताया कि जब जांच टीम पहुंची तो मोहनदास घर पर ही मौजूद थे।

 

डिजिटल उपकरणों की जानकारी जुटाने में लगी पुलिस

 

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने उनके YouTube अकाउंट और वीडियो बनाने और अपलोड करने में इस्तेमाल किए गए डिजिटल उपकरणों के बारे में जानकारी जुटाई। जांच के तहत मोहनदास से विस्तार से पूछताछ की जाएगी।

यह मामला एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि मोहनदास के YouTube चैनल ‘पत्रिका’ पर अपलोड किए गए वीडियो का मकसद सार्वजनिक शांति भंग करना और जनता के बीच डर और अशांति पैदा करना था।

 

मोहनदास ने लड़कियों को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान

 

वीडियो में मोहनदास ने कथित तौर पर कहा था कि दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से ‘गैंग रेप की घटनाएं हो सकती हैं’ और दावा किया कि कोई शिकायत नहीं होगी क्योंकि ‘विरोध-प्रदर्शन में शामिल लोगों को रेप पसंद है और ऐसी लड़कियां भी हैं जो रेप का मजा लेती हैं’।

उन्होंने यह भी कहा था कि अगर वे इंचार्ज होते, तो कर्फ्यू लगा देते और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर होने का आदेश देते और अगर वे मना करते, तो गोली चलाने का आदेश देते।

 

उन्होंने आगे दावा किया कि भले ही कुछ लोग मारे जाएं या हमेशा के लिए घायल हो जाएं, लेकिन कुछ ही घंटों में स्थिति को काबू में कर लिया जाएगा और शवों को अस्पतालों में पहुंचा दिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *