हरियाणा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज घरौंडा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत करीब तीन घंटे तक क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं

घरौंडा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम

गलियों व खेतों के रास्ते पक्का कराने, स्कूल भवन नया बनवाने जैसी मांगें रखीं गई 

करनाल, 8 अगस्त। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज घरौंडा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत करीब तीन घंटे तक क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निपटान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बरसत के लोगों से गांव में भाईचारा बनाए रखने और पार्टीबाजी से दूर रहने की अपील की।
इस मौके पर गांव चुंडीपुर और मुंडी गढ़ी के लोगों ने गांव के सरकारी स्कूल का भवन नया बनवाने और स्कूल को गांव से बाहर खुले स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की। कोहंड के लोगों ने सैनी चौपाल के पुनॢनर्माण की मांग रखी। इसी प्रकार डबरकी कलां में खेतों के रास्ते, गुढ़ा के लोगों ने कब्रिस्तान और श्मशान घाट की चारदीवारी बनवाने, अनोखा कालोनी वासियों ने गली पक्की कराने व सीवरेज की व्यवस्था की मांग रखी।
बरसत के लोगों ने निर्माणधीन सडक़ के निर्माण कार्य में तेजी लाने और फुरलक के लोगों ने सैनी चौपाल के निमाण की मांग रखी। कुछ लोग निजी समस्याओं को लेकर भी पहुंचे। श्री कल्याण ने हर व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुना और उनकी जायज समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने लोगों से पार्टीबाजी से दूर रहने, भाईचारा बनाए रखने और सामूहिक विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए उनके द्वार 24 घंटे खुले हैं। इलाके के चहुंमुखी विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।
इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता राजीव ढिल्लों, पालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा, तहसीलदार अरविंद, इंस्पेक्टर दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *