लोकसभा में अनुपस्थिति समिति का सदस्य बनाया जाना नेतृत्व के प्रति आस्था का परिणाम : डॉ. गोपाल जी ठाकुर
दरभंगा (निशांत झा) : भाजपा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर को लोकसभा में संसदीय समिति का सदस्य बनाया जाने पर भाजपा के साथ ही एनडीए नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा इसे दरभंगा संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ दरभंगा जिला और मिथिला क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया है।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजूजू के द्वारा 24 फरवरी को इस आशय का पत्र जारी होने के बाद सांसद डॉ. ठाकुर के समर्थकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे सांसद की संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आस्था, समर्पण तथा संगठन विस्तार में राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी का परिणाम बताते हुए कहा कि डॉ. ठाकुर लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के सचेतक के साथ ही रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य पहले से ही है। फिर, नागर विमानन मंत्रालय की कमिटी में सदस्य बनाया जाना और अब 24 फरवरी को संसद की महत्वपूर्ण अनुपस्थिति समिति का सदस्य बनाए जाने की घोषणा डॉ. ठाकुर की संगठन में बढ़ रही हिस्सेदारी तथा भाजपा के राष्ट्रीय फलक पर मिल रही अहमियत का ज्वलंत उदाहरण है।
भाजपा नेताओं ने सांसद डॉ. ठाकुर के सामाजिक जीवन को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे संगठनात्मक अनुभव के साथ ही विधायक, सांसद तथा लोकसभा के सचेतक के और लोकसभा की आधा दर्जन से अधिक संसदीय समिति के सदस्य के रूप में जितनी सक्रियता और अनुभव के साथ उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, वह भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए एक आदर्श पदचिह्न है।
इधर, सांसद डॉ. ठाकुर ने संसद की अनुपस्थिति समिति में अपने मनोनयन के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजूजू के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि संगठन के द्वारा आज तक जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे ईमानदारी से पालन करते आए हैं।
सांसद डॉ. ठाकुर ने ख़ुद को भाजपा का एक साधारण सिपाही बताते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व के हर निर्देश का वे अक्षरशः पालन करते आए हैं।सांसद डॉ. ठाकुर को संसद की अनुपस्थिति समिति का सदस्य बनाए जाने पर दरभंगा सहित मिथिला के विभिन्न जिलों के पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा पार्टी नेतृत्व को साधुवाद दिया है।
बधाई देनेवालों में पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, जिला संगठन के दोनों जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, विनय कुमार पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता उदयशंकर चौधरी, अभयानंद झा, संजीव साह, सुजित मल्लिक, संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, श्रवण चौधरी, पिंटू झा, रजनीश झा, मदन यादव, नरेंद्र राय, प्रमोद चौधरी, सपना भारती, सोनी चौधरी, पारसनाथ चौधरी, कृष्ण भगवान झा, विकास विवेक चौधरी, आशुतोष झा, पुरुषोत्तम सिंह, मीरा देवी, सरिता देवी, निर्मल राय, निभा देवी, अश्विनी साह, सोनू सिंह, शक्ति महतो, ठाकुर भूपेंद्र किशोर, शशिभूषण चौधरी नेहरू, रुद्रा चौधरी, रवि प्रकाश, मुकेश महासेठ, गजेंद्र सिंह एवं नरेंद्र राय आदि शामिल हैं।