दरभंगा (नासिर हुसैन) : 22 से 27 फरवरी तक चलनेवाले बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान पुलिस के अधिकारियों एवं अन्य कर्मियों द्वारा पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में शिविर लगाकर रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी द्वारा किया गया। इसमें जिला के विभिन्न थानों से कुल 38 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिसे जरूरतमंदों को समय पर मुहैया कराया जाएगा।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान दरभंगा जिला पुलिस द्वारा ‘लहू हमारा जनसेवा’ के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके लिए पुलिस के सिपाही हों, चाहे सीनियर ऑफिसर, सभी ने रक्तदान किया। साथ ही, आमलोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, यह हर स्वस्थ्य व्यक्ति को जरूर करते रहना चाहिए।
वहीं, लहेरियासराय थाना की ओर से भी तीन पुलिसकर्मियों ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार की देखरेख में रक्तदान किया। इनमें संजय भारती, रजनीश कुमार एवं राजेश कुमार शामिल रहे।
बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के अवसर पर रक्तदान करनेवाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी की सूची :
01.नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा अशोक कुमार चौधरी
02.पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित शशि भूषण सिंह
03.पुलिस निरीक्षक यातायात कुमार गौरव
04.पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत
05.प्रभारी उपकार शाखा प्रिया राज
06. पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार
07. पु०अ०नि० संदीप चौधरी
08. पु०अ०नि० रजनीश कुमार
09. पु०अ०नि० प्रदीप कुमार रजक
10. पु०अ०नि० कौशल कुमार
11. पु०अ०नि० तृषा सैनी
12. पु०अ०नि० गुड्डू कुमार
13. पु०अ०नि० सुशील कुमार
14.पु०अ०नि० अभिषेक कुमार मांझी
15. सअ०नि० अनिल कुमार शाह
16. स०अ०नि० गौतम कुमार
17. स०अ०नि० रंजीत कुमार
18. स०अ०नि० गजेंद्र लाल उपाध्याय
19. सिपाही सुजीत कुमार
20. सिपाही आशुतोष कुमार
21. सिपाही कुंदन कुमार
22. महिला सिपाही बरखा कुमारी
23. सिपाही धर्मवीर कुमार
24. महिला सिपाही प्रियंका कुमारी
25. सिपाही राजेश कुमार पाल
26. सिपाही अमित दास
27. सिपाही सत्यवीर प्रताप
28. सिपाही सुनील कुमार
29. सिपाही राहुल कुमार
30. सिपाही रवि कुमार
31. सिपाही अम्बिका रजक
32. सिपाही संजय कुमार भारती
33. सिपाही राजेश कुमार
34. सिपाही अमरवीर कुमार
35. सिपाही अमित कुमार गुप्ता
36. गृहरक्षक दिनेश कुमार पासवान
37. गृहरक्षक मोहम्मद खली