दरभंगा, 02 अगस्त, 2026:-जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, दरभंगा श्री प्रदीप कुमार ने बताया गया कि मद्यनिषेध थाना,बेनीपुर द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।
उन्होंने कहा कि मद्यनिषेध टीम ने रात्रि में मनीगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरंदा गाँव के पास वाहन जब्त किया। वाहन से 1753.920 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मद्यनिषेध टीम ने मौके पर ही शराब एवं पिकअप वाहन को विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया।

