प्रादेशिक बिहार स्थानीय

दरभंगा में 6 फुट ओवर ब्रिज निर्माण को मिली स्वीकृति, यात्री सुविधाओं के लिए साबित होगा वरदान – डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा में 6 फुट ओवर ब्रिज निर्माण को मिली स्वीकृति, यात्री सुविधाओं के लिए साबित होगा वरदान – डा गोपाल जी ठाकुर

सांसद की पहल ने दिखाया रंग दरभंगा में एनएच -27 पर 12 करोड़ की लागत से छह फूट ओवर ब्रिज को मिली मंजूरी

यात्री सुविधा तथा जनसुरक्षा के लिए एनएच -27 पर फूट ओवर ब्रिज की स्वीकृति मिलना ऐतिहासिक उपलब्धि – डा गोपाल जी ठाकुर
—————————————–
दरभंगा जिले में यात्री सुविधाओं के साथ जन सुरक्षा के लिए ठोस पहल किए जा रहे हैं। दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर छह स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मंजूरी मिलना इसका ज्वलंत प्रमाण है।
स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि NH-27 पर लगातार बढ़ते यातायात एवं सड़क पार करने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए उन्होंने 13 जुलाई 2026 को केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत छह स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण का आग्रह किया था तथा केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने एनएचआई मुज़फ़्फ़रपुर के परियोजना निदेशक को इन कार्यों के लिए सिद्धांततः स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र औपचारिकताओं को पूरा करने का निर्देश दिया है।
सांसद डा ठाकुर ने बताया कि
एनएचएआई से बनने वाले इन छह फुट ओवर ब्रिजों के निर्माण पर लगभग 12 करोड़ की लागत आएगी तथा प्रत्येक फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ की राशि अनुमानित की गई है तथा प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा किए जाने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
दरभंगा संसदीय क्षेत्र के लिए इन छह फुट ओवर ब्रिज की मंजूरी के लिए सांसद ठाकुर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में बिहार, विशेषकर दरभंगा में सड़क निर्माण और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
सांसद डा ठाकुर ने फूट ओवर ब्रिज की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा है कि इन फुट ओवर ब्रिजों के निर्माण से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं बुजुर्गों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *