स्थानीय

दरभंगा : हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का स्वागत

दरभंगा (नासिर हुसैन)। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी ‘मन्ना’ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज हवाई अड्डे पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पाग, चादर व माला के साथ ही जेसीबी से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। स्वागत करनेवालों में बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी, दरभंगा के सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर, मधुबनी के सांसद अशोक यादव, जाले विधायक जीवेश मिश्रा, हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद, बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी, भाजपा जिला दक्षिणी अध्यक्ष विनय पासवान, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल, लोजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र झा, सुजीत मलिक, रंगनाथ ठाकुर, अंकुर गुप्ता, राम नारायण ठाकुर, मनोज कुमार झा पप्पू , राजेश रंजन, सचिन जैन, मीना झा, बालेंदु झा, मुकुंद चौधरी, डॉ. मृदुल शुक्ला, विकास चौधरी, रमेश झा, रतन कुमार पासवान, पिंटू भंडारी, संगीत कुमार, आशुतोष झा, सौरभ झा, शिवेंद्र नाथ, श्रवण महतो, मनीष मिश्र, गुलशन चौधरी, सपना भारती, बबलू पंजियार, पिंटू महासेठ, गजेन्द्र मंडल, रुद्र चौधरी, शशि भूषण चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *