दरभंगा

रैयाम/सकरी चीनी मिल के सहकारिता समिति में किसानों के सदस्यता हेतु

दरभंगा, 23 जुलाई 2026 :- जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के आदेशानुसार 24 जूल 2026 से प्रारंभ होने वाली गन्ना क्षेत्र विस्तार अभियान के तहत श्री पुष्कर राज, ईख पदाधिकारी, दरभंगा एवं अजीत कुमार प्रसाद, सहायक निदेशक ईख विकास दरभंगा द्वारा अंचलाधिकारी/प्रखंड केवटी (दरभंगा) से बैठक की गई ।

रैयाम/सकरी चीनी मिल के सहकारिता समिति में किसानों के सदस्यता हेतु अधिक से अधिक पंजीकरण कराने की ओर आवश्यक सहयोग एवम दिशा-निर्देश दिया गया।

साथ ही गन्ना विभाग द्वारा चलायी जा रही गन्ना विकास योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिससे कैम्प में आने वाले अधिक से अधिक किसानों तक योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *