राष्ट्रीय

दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद

अगर आज आप दिल्ली मेट्रो से सफर करने की सोच रहे हैं… तो ज़रा रुक जाइए! क्योंकि राजधानी की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग गया है।

दिल्ली में आज सुबह से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 16 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला सुरक्षा कारणों और जंतर-मंतर के आसपास चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है।

इस फैसले का सबसे ज़्यादा असर ऑफिस जाने वाले लोगों और रोज़ाना मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ा है। कई लोगों को बीच रास्ते अपना रूट बदलना पड़ा, वहीं सड़क पर बसों और ऑटो में भी भीड़ बढ़ गई। हालांकि, कुछ इंटरचेंज स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा जारी रखी गई है, लेकिन यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले मेट्रो अपडेट ज़रूर चेक करने की अपील की गई है।

फिलहाल सवाल यही है कि ये पाबंदी कब तक रहेगी? अगर आप भी आज दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक कर लें। ऐसी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *