अंतरराष्ट्रीय

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत

हर चार साल का इंतज़ार… अब खत्म! आज से शुरू हो गया है खेलों का सबसे बड़ा महासंग्राम, जहां भारत के सितारे पूरी दुनिया के सामने तिरंगे का दम दिखाने उतर चुके हैं।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़ हो गया है। उद्घाटन समारोह के साथ ही दुनिया भर के खिलाड़ी एक मंच पर आ गए हैं और भारत ने भी अपने अभियान की शुरुआत कर दी है।

इस बार भारत के कई बड़े खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतने की चुनौती लेकर मैदान में उतर रहे हैं। पहले दिन भारतीय खिलाड़ी खास तौर पर लॉन बॉल्स जैसी स्पर्धाओं में अपना दम दिखाएंगे, जबकि आने वाले दिनों में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग और कई अन्य खेलों में भारत की नजर गोल्ड मेडल पर रहेगी।

पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था और इस बार भी करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें अपने खिलाड़ियों से जुड़ी हुई हैं। हर जीत के साथ सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि पूरे देश का सम्मान भी दांव पर होगा।

अब देखना होगा कि क्या इस बार भी भारत मेडल टैली में अपना दबदबा कायम रख पाएगा… या फिर कोई नया इतिहास लिखा जाएगा। इस खबर पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *